jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब है तो वह व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, जिसमें गठिया, आंखों की समस्या और सर्दी-जुकाम शामिल हैं. चंद्रमा के दोष को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल या दूध मिले जल से अभिषेक करना सबसे अच्छा माना गया है. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप आपकी परेशानी को दूर करने में मुख्य भूमिका निभाता है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

वृष
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे और सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे।

कर्क
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और क्रोध की अधिकता से नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कटु वचन से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा और सभी कार्य सफल होगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है और मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें।

- Install Android App -

तुला
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आनंददायक प्रवास हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है।

धनु
आज का दिन शुभ फलदायक रहने के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धनलाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक-मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं।

कुम्भ
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज की भी अधिकता रहेगी, जिससे तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मीन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net