jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना इन दिनों किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसका फायदा बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं. सरकार ने हाल ही में 2,000 रुपये की 15वीं किस्त खाते में ट्रांसफर की थी, जिसका फायदा 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला.

PM Kisan Yojana

अब अगली किस्त जल्द आने की चर्चा भी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि सरकार अगली किस्त का पैसा समय से पहले खाते में ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से शुरू हो गई है.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार अगली यानी 16वीं किस्त का पैसा समय से पहले खाते में जमा कर देगी, जो किसानों के लिए बूस्टर डोज की तरह साबित होगा. सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स जल्द ही इसकी घोषणा करने का दावा कर रही हैं।

खाते में अगली किस्त कब आएगी?

- Install Android App -

केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 16वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है, जो सभी के लिए वरदान साबित होगी। इससे पहले सरकार ने 15वीं किस्त का पैसा 15 नवंबर 2023 को जारी किया था.

अब माना जा रहा है कि सरकार जनवरी के आखिरी हफ्ते तक अगली किस्त का पैसा खाते में भेज देगी, क्योंकि तब लोकसभा चुनाव होने हैं. आम चुनाव से पहले सरकार किसानों को लुभाने के लिए यह पैसा जारी कर सकती है. सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है.

वैसे भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6,000 रुपये 2,000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है. प्रत्येक किश्त का पैसा हर चार महीने में मिलता है।

जरूरी काम तुरंत निपटा लें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. इसके लिए सबसे पहले आपको e-KYC का काम करवाना होगा. इसके अलावा भूमि सत्यापन का काम भी समय पर पूरा कर लिया जाये, ताकि कोई परेशानी नहीं हो.

जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए यह योजना शुरू की है, जिसका बंपर फायदा देखने को मिल रहा है.