jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Accident News : कार पुलिया से टकराई 2 युवकों की मौके पर मौत 2 गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार। मांडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ज्ञानपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम के समीप की एक पुलिया से कार टकराई। कार में धार के चार युवक सवार थे। घटना होली के दिन रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जिसमें धार निवासी 4 युवको की अर्टिगा कार ज्ञानपुर पुलिया से जा टकरायी।

दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार युवकों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिन्हे उपचार हेतु इंदौर रिफर किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंच कर जहां से घायल को उपचार हेतु भेजा गयां
सभी युवक होली के दिन महेश्वर घूमकर मांडू होते हुए गृहनगर धार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मांडू व नालछा के बीच ज्ञानपुर की पुलिया से उनका वाहन टकरा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण हादसे में दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को काट कर और सब्‍बल से गाड़ी के पार्ट अलग करके शवों को बाहर निकाल गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मांडू थाना प्रभारी अभय नेम पुलिस स्टाफ के मौके पर पहुंचे। डायल 100 और स्वास्थ्य विभाग की 108 सेवा के माध्यम से युवकों को उपचार के लिए भेजा गया।

- Install Android App -

मृतक और घायल सभी धार के रहने वाले

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुरा पुलिया पर आर्टिका गाड़ी के पुलिया टकराने से दो युवकों अंकित पिता सुरेश निवासी नानावटी धार, दीपू उर्फ दीपक सिंधी पिता किशन निवासी छत्रीपाल धार की मृत्यु हो गई। घायल 4 सभी निवासी धार हैं। घायल प्रमोद पिता प्रकाश, मेहुल पिता गोपाल , रवि पिता उमेश सेन, चैरी उर्फ अथर्व पिता सुरेंद्र अवस्थी हैं।