jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

Accident News : जम्मू हादसा यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी 21 की मौत बचाव कार्य जारी है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जम्मू । प्रदेश के अखनूर में जम्मू.- पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उप्र के यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत और 40 घायल होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

20 यात्रियों को जीएमसी जम्मू रेफर किया

- Install Android App -

यह हादसा जम्मू.पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग 144 पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में हुआ हैं। 20 यात्रियों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। खाई में गिरी बस में लोगो के बचाने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस ने बमुश्किल खाई में बस तक पहुंचे जहां रस्सी का सहारा लिया गया। बस के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। कुछ को रस्सी और पीठ पर लाद कर उपर लाकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया।

बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही थी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। उप्र की बस यूपी 86ईसी 4078 हादसे की शिकार हुई हैं बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से संतुलन बिगड़ा गया और यह हादसा हो गया।