मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। रात के समय वाहनों को सावधानी से चलाना आवश्यक होता हैं जैसे ठंड बढने के साथ ही कोहरा भी बढ़ने लगा है थोडी सी असावधानी खतरनाक हो सकती है ऐसी एक घटना गुरुवार की रात को हो गई जहां तेज गति से चल रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार मजदूरों को करीबी अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा के पास में गुरुवार की रात तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। इस घटना में पिकअप में सवार 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए करीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वाहन चालक डेलन सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दमोह जिले के वाहन चालक मांदो ग्राम निवासी डेलनसिंह उसकी पत्नि गिरजारानी, गांव के लोग रुकमन गौड़, अभिषेक, रेखा, रमेश, सहित 20 लोग मजदूरी करने लोडिंग वाहन पिकअप एम 20 जीबी 6105 में सवार होकर पथरिया जा रहे थे । चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन कटरा बेलखेड़ा के पास पहुंचा और अनियंत्रित होकर पलट गया। मजदूरों की चीख पुकार सुन करीबी लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलो को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स...
अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद
स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश
करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव...
रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना
जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
