jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: 4 बसें व 2 कार टकराईं, 4 की जिंदा जलकर मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे गाड़ियों में भयंकर आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर तौर पर झुलसे और घायल हैं।

यह घटना मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 127 के पास हुआ है। घने कोहरे की वजह से चार बसें और 1 कार की टक्कर हुई, जिसके बाद सभी गाड़ियों में भयंकर आग लग गई। हादसे की सूचना पर जिले के आलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची हैं।

- Install Android App -

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इसमें 4 लोगों की जलने के कारण मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए बलदेव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो यात्री सुरक्षित हैं, उनको सरकारी बस द्वारा घर भेजा जा रहा है. घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी।

घटना की सूचना पर अधिकारियों और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। सड़क हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया है। सरकारी वाहनों से लोगों को उनके घरों तक भिजवाया गया है। मौके पर जले हुए वाहनों को हटवा दिया गया है।

मथुरा जिला प्रशासन ने घायलों की प्राथमिक सूची जारी की है। इनमें घायलों के नाम बीके शर्मा 77 वर्ष, किशन सिंह 50 वर्ष, शालू 30 वर्ष, अजय कुमार 32 वर्ष, प्रियंका 27 वर्ष, देव राय 45 वर्ष, श्रीकांत कुमारी 30 वर्ष, आशीष श्रीवास्तव 28 वर्ष, उस्मान 50 वर्ष, अमन यादव 28 वर्ष, मुकन खान 26 वर्ष, सुमन यादव 25 वर्ष, पवन कुमार 30 वर्ष, मुबीन खान 25 वर्ष, घनश्याम 40 वर्ष शामिल हैं।