jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

एमपी में साइंस हाउस पर इनकम की रेड,  इंदौर-भोपाल, मुंबई समेत कई शहरों में कार्रवाई

इंदौर/भोपाल। आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में तीस से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस और इंदौर में उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। अफसरों की टीम साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) का मेन आॅफिस भोपाल में गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में 1994 से चल रहा है। कंपनी देशभर में मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई करती है। डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं।

मेडिकल सर्जिकल कारोबारी के यहां भी रेड
आयकर विभाग की टीम मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां भी पहुंची है। भोपाल में लालघाटी स्थित पंचवटी पार्क में उनके घर के बाहर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

तो वहीं दूसरी छापामारी कंप्यूटर के थोक व्यापारी मनोज गुप्ता के घर आईटी टीम ने की है। यहा कार्रवाई अयोध्या वायपास स्थित कंफर्ट पार्क कॉलोनी पर की गई है। जानकारी के अनुसार यहां पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस बल तैनात है। राजेश गुप्ता मेडिकल सर्जिकल समान बनाते हैं।