jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

हरदा में यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, कई वाहनों से वसूला जुर्माना

हरदा: जिले में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई।

- Install Android App -

जांच के दौरान अधिकारियों ने बसों और डंपरों सहित कई वाहनों को रोका तथा उनके दस्तावेज एवं उपकरणों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए, जो मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे वाहनों से मौके पर ही प्रेशर हॉर्न निकलवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और अनधिकृत उपकरणों का उपयोग न करने की अपील की गई है।