jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास

उज्जैन। उज्जैन के अलखधाम नगर निवासी आदित्य देवड़ा ने अपनी अनोखी हेयरकट तकनीक से देश-दुनिया में पहचान बना ली है। एक साथ 28 से 32 कैंचियों का इस्तेमाल कर हेयरकट करने की कला ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाया है। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इस उपलब्धि के बाद आदित्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

पांच साल की मेहनत के बाद बनाया रिकॉर्ड
आदित्य ने इस खास तकनीक को सोशल मीडिया के जरिए सीखा। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने चीन के एक हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखा, जो कई कैंचियों से एक साथ बाल काट रहा था। इसी वीडियो से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस कला को सीखने का निर्णय लिया। करीब पांच साल तक लगातार अभ्यास और प्रयोग करते हुए उन्होंने इस तकनीक में दक्षता हासिल की और आखिरकार रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे।

- Install Android App -

2022 से शुरू हुआ रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला
रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला वर्ष 2022 से शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर मिले एक चैलेंज को स्वीकार करते हुए आदित्य ने 28 कैंचियों से हेयरकट कर पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी ही उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए 30 और फिर 32 कैंचियों से हेयरकट कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2024 में लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम शामिल किया गया।

विदेशों में किया प्रतिभा का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आदित्य ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कजाखस्तान में आयोजित एशियाई ग्लोबल चैंपियनशिप 2024 में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 2025 में लंदन में आयोजित वर्ल्ड कप में उन्होंने 150 देशों के प्रतिभागियों के बीच हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

5 मिनट में 32 कैंचियों से कर देते हैं हेयरकट
आदित्य का कहना है कि शुरुआत में एक कैंची से हेयरकट करने में 15 से 20 मिनट का समय लगता था और वे करीब 70 रुपए शुल्क लेते थे। लेकिन अब 32 कैंचियों से वे केवल 4 से 5 मिनट में हेयरकट पूरा कर लेते हैं और इसके लिए 450 रुपए तक फीस लेते हैं। उनकी अनोखी तकनीक को देखने और अनुभव करने के लिए गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों से लोग उज्जैन पहुंच रहे हैं।