jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

एशिया कप 2025: ट्रॉफी चुराने के बाद मोहसिन नकवी ने बनाई अपनी शर्तें

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर ट्रॉफी जीतने के बाद भी विवादों से घिरी रही। भारतीय खिलाड़ियों ने नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई और पाकिस्तान की टीम द्वारा सुपर-4 मैच के दौरान ‘गन सेलिब्रेशन’ और ‘प्लेन क्रैश’ जैसी ओछी हरकतों के विरोध में कड़ा रुख अपनाया। फाइनल मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की, लेकिन एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से भारत ने इनकार कर दिया। नकवी ट्रॉफी लेकर एक घंटे तक स्टेज पर खड़े रहे, लेकिन कोई भारतीय खिलाड़ी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुआ। अंत में नकवी ट्रॉफी लेकर वहां से चले गए।

- Install Android App -

अब ताजा खबर है कि नकवी ने ट्रॉफी को एसीसी दफ्तर से बाहर निकालकर अबू धाबी में किसी अज्ञात जगह पर छुपा दिया है। वहीं एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी इस ट्रॉफी को खुद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और खिलाड़ियों को देने पर अड़े हैं। बीसीसीआई लगातार ई-मेल के जरिए ट्रॉफी लौटाने की चेतावनी दे रहा है, लेकिन नकवी ने हाल ही में जवाब दिया कि वह 10 नवंबर को यूएई में एक कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, जिसमें वे अपने हाथों से ट्रॉफी देने का इरादा रखते हैं। बीसीसीआई ने पहले ही इस योजना को अस्वीकार कर दिया है। मोहसिन नकवी पीसीबी चीफ और एसीसी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान सरकार में आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं। माना जा रहा है कि वह भारत से अपनी खुंदक निकालने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। भारतीय टीम की जीत और फाइनल में होने वाले विवादों के बाद नकवी की यह हरकत नई तनातनी को जन्म दे रही है।

इस पूरी स्थिति ने एशिया कप 2025 के माहौल को और विवादित बना दिया है। भारतीय टीम की विजयी झलक के बावजूद, नकवी द्वारा ट्रॉफी पर अपने अधिकार जताने की कोशिश और उसे अज्ञात जगह पर छुपाना क्रिकेट प्रेमियों और दोनों देशों की क्रिकेट प्रशासनिक संस्थाओं के बीच बहस का विषय बन गया है। इस मामले में अब बीसीसीआई और एसीसी के बीच बातचीत जारी है, लेकिन नकवी की अड़ियल स्थिति ने खेल के उत्सव को पूरी तरह से राजनीति और विवादों में बदल दिया है।