jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हेड सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने यहां भारतीय के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। हेड ने इस मैच में जैसे ही अपना 22 वां रन बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। हेड ने इसी के साथ ही अपने ही देश के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी रिकार्ड तोड़ दिया। हेड भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते आये हैं और उन्होंने कई मैचों में बदलाव किया है।

- Install Android App -

हेड ने अपने 3000 रन 76वीं पारी में बनाये हैं। वहीं स्मिथ ने 79 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने ये रन 80 पारियों में पूरे किये थे। वहीं डेविड वॉर्नर ने 81 पारियों जबकि डीन जोन्स ने 82 पारियों में 3000 रन बनाये। ट्रैविस ने इस मैच में 25 गेंदों में 29 रन बनाये और वह मोहम्मद सिराज का शिकार बने।

हेड ने अपनी पारी में 6 चौके लगाये। वहीं सिराज के खिलाफ वह सहज नहीं रहे है। सिराज ने अब तक 8वीं बार हेड का विकेट लिया है। हेड का सिराज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन रहा है हालांकि इस सीरीज में अभी तक हेड असफल रहे हैं। पहले मैच में वह 8 रन जबकि दूसरे मैच में 29 रन बनाकर आउट हैं।