बदमाशों द्वारा लूट की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। इसका शिकार एटीएम मशीनें बन रही है। बदमाश एटीएम से रुपये नही निकाल पाए तो आगरा में बदमाश स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए चोर |
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आगरा : घने कोहरे केे बीच बदमाशों ने एक एटीएम मशीन पर धावा बोला।घटना कागारौल की है जहां बदमाशों ने आगरा रोड पर एक दो मंजिला मकान के नीचे लगा स्टेट बैंक का एटीएम को रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात तीन बजे दमाश उखाड़ ले गए। जानकारी के अनुसार एटीएम में 30 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। इस दो मजिला मकान के पहली मजिल पर रहने वाले मकान मालिक रामनिवास राहत ने नीचे एटीएम के पास संदेहस्पद आवाजे और लोगो की उपस्थिति का अहसास हुआ उन्होने शोर मचाया। वही बदमाशों के पास खतरनाक हथियार होने की शंका में वह बाहर तो नही आए मगर समय पर पुलिस को सूचना दे दी।रावत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक 3 बदमाश एटीएम उखाड़कर उसे साथ लाए वाहन में लादकर फरार हाे चुके थे। रामनिवास रावत का दो मंजिला मकान कागारौल में मुख्य मार्ग पर किनारे पर है।इनके मकान के बाहर एसबीआई का एटीएम लगा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाकाबंदी कर जिले की सीमा सील कराई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)