ब्रेकिंग
खरगोन: लापता महिला हरदा में मिली, तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा अपहरण जान से मारने की धमकी केस दर्ज, ... खातेगांव: अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य महकमे ने किया वृक्षारोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत Harda: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहन चालक पकड़ाए। मशीन से किया शराब परीक्षण ,जांच में हुई पुष्टि ... Bhopal:समाज सेवा के रूप में कार्य सम्पादित करें समिति प्रबंधक - विश्वास कैलाश सारंग, सहकारिता मंत्री हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाया एम.डी ड्रग्स एवं अवैध शराब का मुद्दा, पूर्ण तरह से प... Harda news: यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने स्कूली बच्चों को बताई यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली, संके... सिवनी मालवा: सामाजिक कार्यकर्ताओं व समिति सदस्यों ने अपने जन्मदिन पर लगाए पौधे हरदा मप्र:मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के 6 प्रकरण दर्ज राजौरी जिले के एक गांव में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी ,एक सैनिक घायल, अमरनाथ यात्रा... हरदा: एक बृक्ष १०० पुत्र समान कार्यक्रम हुआ आयोजित,वृक्ष मित्रों का हुआ सम्मान, युवा समाजसेवी पत्रका...

AJAB-GAJAB : बुजुर्ग की अर्थी लेकर नाचते हुए श्मशान पहुंचे ग्रामीण, रास्ते भर बजाई मृंदग और ढोलक

उम्रदराज व्यक्ति के निधन पर निभाते हैं परंपरा

मकड़ाई समाचार धार। धार में बुजुर्ग के निधन के बाद अनोखे अंदाज में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में शामिल लोग ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए मुक्तिधाम तक पहुंचे। जिन्होंने अर्थी को कंधा दे रखा था, वे भी नृत्य कर रहे थे। अंतिम संस्कार की यह परंपरा धार जिले के तिरला ब्लॉक के भुवादा गांव में निभाई गई। गांव में बुजुर्ग के निधन को उत्सव की तरह मनाया जाता है।

गांव के 103 साल के बुजुर्ग जामु भंवर (जामसिंह) की रविवार को मौत हो गई। उन पर कुछ दिन पहले बैल ने हमला कर दिया था। हमले में घायल जामु उम्रदराज होने से रिकवर नहीं कर पाए। घर पर ही अंतिम सांस ली। बुजुर्ग की अंतिम यात्रा गांव से निकाली गई। श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा में मृदंग, झांझ और ढोलक को बजाया गया।

उम्रदराज व्यक्ति के निधन पर निभाते हैं परंपरा
सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा ने बताया कि आदिवासी समाज की यह ऐतिहासिक प्रथा है। समाज उम्रदराज व्यक्ति के पंचतत्व में विलीन होने पर उसे उत्सव के रूप में मनाता है। यह प्रथा कालांतर से चली आ रही है। अंतिम यात्रा के समय घर में रखा अनाज, कुल्हाड़ी, तांबे की थाली, लोटा और चांदी के गहने अर्थी के साथ रखे जाते हैं।

ऐसे मृतक को बंधनों से किया जाता है मुक्त
दाह संस्कार के समय अर्थी के चार फेरे उल्टे लेकर सभी गांठों को कुल्हाड़ी से काटकर मृतक को सभी बंधन से मुक्त किया जाता है। दाह संस्कार पूर्ण रूप से आदिवासी संस्कृति अनुसार किया जाता है। दाह संस्कार के तत्काल बाद तरत (तीरथ) भोज कराया जाता है। यह आटे और गुड़ से बना होता है।

महुआ के अर्क की धार देकर अंतिम विदाई
चोपड़ा के अनुसार नुकता घाटा (भोज) अपनी सुविधा अनुसार किया जाता है। 12 दिन बाद करने का कोई रीति-रिवाज नहीं है, इसकी अवधि निश्चित नहीं है। परंपरानुसार नुकते घाटे का कार्यक्रम गांवों में तड़वी, पटेल, बुजुर्गों द्वारा किया जाता है। नुकता के पश्चात गाता स्थापित करने की परंपरा भी आदिवासियों में है।

- Install Android App -

जिसे हम खत्री बाबा/पूर्वज के रूप में आदिवासी परंपरा के तहत महुए की शराब की धार, मुर्गा और बकरा चढ़ाकर पूजते हैं। इसी तरह, महुआ के अर्क की धार देकर अंतिम विदाई दी जाती है। समाज की महिलाओं द्वारा जीव वाल्वना की पूरी गाथा का वर्णन मौखिक गीतों के जरिए किया जाता है। इसका वर्णन दुनिया की किसी भी पुस्तक में नहीं मिलेगा।

Don`t copy text!