jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Breaking News: करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, बिजली के खंबे पर 06 घंटे तक लटका रहा शव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अजमेर : जिले के बांदनबाड़ा में एक बिजली कर्मचारी विद्युत पोल पर मरम्मतका  कार्य कर रहा था। इसी दौरान हवा चलने के कारण उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। इधर आस पास के ग्रामीणों  ने दौड़कर उसे देखा मगर मामला बिजली का होने से कोई कुछ कर पाने मे असमर्थ था। ग्रामीणों ने पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दी।

लापरवाही आलम देखिए 6 घंटा बिजली पोल पर लटका रहा शव –

ग्रामीणों से सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहंचा। इस बात से वहां पर ग्रामीण खासे नाराज हो गए और इसके लिए उन लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को अवरुद्ध कर घटना का विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि ग्राम राताकोट निवासी लाइनमैन किशन जाट रविवार सुबह साढ़े नौ बजे पड़ांगा फीडर 33 केवी खेड़ी में आए फाल्ट को दुरुस्त कर रहा था । इस दौरान करंट लगने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

- Install Android App -

लाइनमैन के शव को जेसीबी से उतारा –

ग्रामीणों ने विद्युत निगम कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। शव लगभग 6 घंटे तक पोल पर ही लटका रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के वृत्त अभियंता अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता अरुण जांगिड़, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस सज्जनकुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचरण ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। शव को जेसीबी मशीन की से उतार अस्पताल भेजा गया।

Big News Mp: मामा शिवराज नें केंद्रीय मंत्री पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने खुद शिवराज सिंह चौहान की खड़े होकर पीठ थपथपाई