jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

हंडिया: हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विजेता टीम को प्रदान की गई 41 हजार की राशि

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शनिवार को ग्राम हंडिया पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामिणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

- Install Android App -

इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने ग्राम में सिद्धांत तिवारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित विधायक कप विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। भोपाल और हंडिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भोपाल की टीम विजयी रही। भोपाल टीम को विधायक कप ट्रॉफी एवं प्रथम ईनामी राशि 41 हजार रुपये हरदा विधायक डॉ. दोगने की ओर से प्रदान की गई साथ हो हरदा विधायक द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान ग्राम सरपंच लखनलाल, उप सरपंच शरण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, सिद्धान्त तिवारी, समीर तिवारी, पेकु सारन, गोरेलाल सिसोदिया, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।