jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को आनंद जाट ने दी सोशल मीडिया पर धमकी! क्या लिखा पोस्ट में,, 

हरदा । ये कोई हवा हवाई बात नहीं । फेसबुक पर  स्वतंत्र विद्रोही आनंद जाट ने कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन को लेकर पोस्ट लिखा है। खुली धमकी भी दी है। विगत दिवस 14 अक्टूबर को आनंद जाट ने एक पोस्ट लिखकर कलेक्टर के विरुद्ध मानहानि की बात लिखी है। आनंद जाट ने हरदा ककेक्टर पर इंदौर कार्यकाल के दौरान उनपर लोकायुक्त की जांच चलने की बात लिखी है।

 

देखना यह है कि हरदा जिला प्रशासन इस पोस्ट पर किस तरह प्रतिक्रिया देता व कार्रवाई करता है।

 

◆ क्या लिखा आनंद जाट ने फेसबुक पर – 

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैनजी, भ्रष्ट अफसर नागार्जुन गौड़ा को बचाने की भरपूर कोशिश में लगे हैं। कुछ लोगों की Instagram reels से जानकारी मिली है कि इन्होंने 2 दिन में ही नागार्जुन गौड़ा की जांच भी कर ली और उनको दोषमुक्त भी कर दिया। कब जांच की श्रीमानजी ? मेरे बयान तो लिए नहीं, मेरे पास सबूत हैं वो तो लिए नहीं। खुद ही जांच कर लिए ? खुद ही क्लीन चिट दे दी। कैसे ?

आप अंधेरीखेड़ा संबंधित साइट पर गए क्या ?

 

आप पर खुद पर लोकायुक्त में जांच चल रही है। आप किसी को निर्दोष कैसे करार दे सकते हो? और जिस आदमी पर लोकायुक्त में जांच चल रही है वह हरदा कलेक्टर बना कैसे?

 

और मुझे ट्रोल करवाने के लिए बयान दे रहे हैं। मैं आप पर मानहानि केस करूंगा जैन साहब।

कर देना आप जिला बदर। नहीं डरता मैं। लेकिन आपको भी नहीं छोडूंगा। आपकी जिंदगी नर्क ना कर दूं तो आनंद जाट नाम पलट देना। आपके घोटालों की भी फाइल है मेरे पास। आपके पीछे पडूंगा मैं, आपकी IAS की नौकरी जब तक खाऊं नहीं, पीछा नहीं छोडूंगा।

 

- Install Android App -

हमारी पूरी टीम लग गई है इंदौर में, आपने वहां क्या क्या धांधली की थी ? सब निकलवा रहे हैं हम। एक भी भ्रष्ट को छोड़ेंगे नहीं।

 

आपके कार्यकाल में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। कालाबाजारी चल रही है। आपका पूरा हाथ है इसमें।

 

हरदा नगर पालिका के भ्रष्टाचारों में भी आपका पूरा हाथ है।

 

जैन साहब आपकी कार्यप्रणाली बिल्कुल भी सही नहीं है। आप ही ने राजपूत समाज पर लाठीचार्ज के मजिस्ट्रियल आदेश दिए थे।

 

आप पूरी तरह से BJP और RSS के छूट भैया नेताओं की कठपुतली बने हुए हो। बाकी जनता को आप कुछ समझते ही नहीं।

 

सुनील सिंह राजपूत का बंदूक लाइसेंस कैंसिल करवा रहे हो। उनको किसी ने मार दिया तो आप जिम्मेदारी लोगे क्या ?

 

और जैन साहब ध्यान रखना ये इंदौर नहीं है। वहां सब लोग सोए हैं। यह हरदा है, यहां सब जागरूक हैं और ऊपर से एबले भी हैं। भ्रष्ट लोगों को तो झेलते ही नहीं हैं हम।

 

मैं कल मीडिया के सामने इस केस के सारे सबूत रखूंगा। और IAS सिद्धार्थ जैनजी के झूठ को expose करूंगा।।