jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे ग्रामीण

जबलपुर। गौर पुलिस चौकी के जमतरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार 20 अप्रैल युवक की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को हुई घटना के बाद जहां देर शाम तक ग्रामीणों का आक्रोश बना रहा, वहीं मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह होते ही गुस्सा फिर भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गौर पुल के नीचे चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

विदित हो कि सोमवार को ग्रामीण एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासनिक और माइनिंग विभाग की टीम ने जमतरा घाट घर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ दबिश दी थी। टीम को देखते ही घाट पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान खिरैनी घाट, बरगी निवासी 24 वर्षीय आकाश बर्मन खुद को घिरा देख घबरा गया और नर्मदा नदी में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

- Install Android App -

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक टीम के लोगों ने आकाश को पकड़कर मारपीट की और घाट तक ले गए, जहां वह पानी में डूब गया। आरोप यह भी है कि जब आकाश नदी में फडफ़ड़ा रहा था, तब किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और बाद में परिजनों को धमकाया भी गया।

सुबह से चक्का जाम

मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण गौर पुल के नीचे एकत्रित हुए और चक्का जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन बड़े रेत माफियाओं को संरक्षण देता है, जबकि गरीबों को निशाना बनाया जाता है। उनका कहना है कि मशीनों और डंपरों से खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन होता है, लेकिन कार्रवाई केवल छोटे स्तर पर रेत निकालने वाले लोगों पर ही होती है।