jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

22 मिनट में स्टेडियम से निकले मेसी; कार्यक्रम में नाराज फैंस ने की तोड़फोड़

कोलकाता। दुनियाभर में मशहूर अर्जेटिना फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आए हैं। मेसी शनिवार तड़के 3.23 बजे कोलकाता एयरपोर्ट उतरे, जहां पहले से मौजूद हजारों प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेसी को भारत में पाकर उनके प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं, उनमें खासा उत्साह देखने को मिला है। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे मेसी ने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया।

- Install Android App -

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी शनिवार तड़के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेसी टर्मिनल से बाहर निकलते ही सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट और होटल के रास्ते में मौजूद प्रशंसक मेसी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। प्रशंसक लगातार मेसी-मेसी के नारे लगा रहे थे। एक झलक पाने को बेताब फैन्स कहते हैं कि हम तो उन्हें साफ-साफ नहीं देख पाए, लेकिन यह जरुर है कि उन्होंने हमें देखा होगा। फैंस बताते हैं जब जैस 2008 में डिएगो माराडोना के आने पर पूरा वीआईपी बाईपास खचाखच भरा हुआ था, वैसा ही आज भी भरा हुआ है। जहां वे फैंस से रूबरू हुए और जल्दी (करीब 22 मिनट) निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं।

जीओएटी इंडिया टूर 2025 के आयोजक, शताद्रु दत्ता ने बताया, कि अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी का यह भारत दौरा तीन दिवसीय (13 से 15 दिसंबर) है। इस दौरे के दौरान मेसी देश के चार बड़े शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, खास बात यह है कि वे एक मैत्री मैच में भी शामिल होंगे। मेसी हैदराबाद के लिए दोपहर में रवाना होंगे। यहां वे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहां मौजूद रहेंगे।