jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

ब्रेकिंग न्यूज़ : महिला एसआई की थार वाहन ने 4 लोगो को मारी टक्कर

भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आष्टा । भोपाल हाईवे पर बिलकिसगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कंबल बेच रहे लोगों और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कार चालक महिला एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आष्टा थाना में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर किरण राजपूत लाल रंग की थार वाहन से आष्टा से भोपाल की ओर जा रही थीं। बिलकिसगंज चौराहे पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे कंबल बेच रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे चल रही बाइक को भी चपेट में ले लिया।

कंबल बेचने वाले और बाइक सवार घायल

- Install Android App -

इस हादसे में सड़क किनारे दुकान लगाकर कंबल बेच रहे दो लोग घायल हुए। इसके अलावा बाइक सवार दो सगे भाई भी कार की चपेट में आ गए। घायलों की पहचान वकील पिता गिरधारी (28 वर्ष) निवासी उज्जैन, लखन पिता मदन लाल (16 वर्ष) निवासी महिदपुर उज्जैन, तथा बाइक सवार हृदेश राजौरिया (40 वर्ष) और विजय राजौरिया निवासी रातीबढ़ भोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के संबंध में कंबल बेचने वाले तूफान सिंह बंजारा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। थाना कोतवाली के टीआई रवीन्द्र यादव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों का बयान

सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि फरियादी की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।