jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए आगे आए सेलिब्रिटी, मदद से बच सकती है अनिका की जान

इंदौर। एसएमए टाइप-2 जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 2 साल की बच्ची की जान अब एक महंगे इंजेक्शन पर टिकी है। उसकी जान तभी बच सकती है जब उसे अमेरिका से आने वाला 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगेगा. माता-पिता इतने सक्षम नहीं हैं कि वह अपने बेटी को यह इंजेक्शन लगवा सकें। माता-पिता की अपील पर इंदौरवासी अलग-अलग संगठनों के द्वारा बच्ची की मदद को लेकर कैंपेन चला रहे हैं। इसी कड़ी में अब इस अभियान से बड़ी सेलिब्रिटी भी जुड़ रहीं हैं। पलक मुछाल, सोनू सूद लगातार लोगों से दान की अपील कर रहे हैं। इस कैंपेन में जल्द ही सलमान खान भी आने वाले दिनों में मदद कर सकते हैं।

अनिका को है एसएमए टाइप टू बीमारी
इंदौर के रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी अपनी 2 साल की बेटी को लेकर चिंता में हैं। उनकी बेटी अनिका को एसएमए टाइप 2 जैसी गंभीर बीमारी है। पिछले एक माह से वह अपनी बेटी की बीमारी को लेकर परेशान हैं। परेशानी का कारण है इस बीमारी में लगने वाला 9 करोड़ का इंजेक्शन. यह इंजेक्शन अमेरिका से ही आता है और इसको लगाने की समय सीमा भी निश्चित है तभी उनकी बेटी की जान बचेगी। माता-पिता मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और वह इसे लगवाने में सक्षम नहीं हैं। अब माता-पिता विभिन्न संगठनों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

- Install Android App -

‘कलेक्टर समेत सामाजिक संगठनों से गुहार’
अनिका के पिता प्रवीण शर्मा का कहना है कि “उनकी 2 साल की बेटी अनिका को एसएमए टाइप 2 जैसी गंभीर बीमारी है और वह इतने सक्षम नहीं हैं कि वह उसे 9 करोड़ का इंजेक्शन लगवा सकें। इसके लिए वह लगातार सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं कि बेटी को समय से इंजेक्शन लग सके।” अनिका के माता-पिता का कहना है कि “यदि हर आदमी 10-20 रुपए की भी मदद करे तो उनकी बेटी की जान बच सकती है। इंदौर कलेक्टर से भी मदद की गुहार लगाई है। इंदौर कलेक्टर ने रेड क्रास सोसाइटी के माध्यम से उनकी मदद की है।”

सामाजिक संगठन चला रहे कैंपेन
अनिका के माता-पिता लगातार इंदौर शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही अलग-अलग तरह से अपनी बच्ची को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अनिका के माता-पिता की मदद के लिए इंदौर शहर के व्यापारी संगठनों के साथ ही रहवासी संगठन भी आगे आ रहे हैं। लोग अलग-अलग जगह पर लगातार कैंपेन कर बच्ची के लिए लोगों से डोनेशन ले रहे हैं। लोग लगातार मदद कर रहे हैं लाखों रुपए इकठ्ठा भी हो गया है लेकिन 9 करोड़ तक पहुंचने के लिए अभी समय लगेगा।

सेलिब्रिटी भी मदद के लिए आ रहे आगे
अनिका के माता-पिता की गुहार रंग ला रही है। अब इस कैंपेन में बड़ी सेलिब्रिटी भी जुड़ रहीं हैं। जहां सोनू सूद जैसे बड़े सेलिब्रिटी ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर बच्ची अनिका की मदद की गुहार लगाई है तो वहीं इस कड़ी में इंदौर की रहने वाली प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल ने भी एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने बच्ची अनिका को मदद करने की बात करते हुए अन्य लोगों को भी उसकी मदद करने को लेकर आगे आने की बात कही है। अनिका के कैंपेन का संचालन कर रहे अनीश पांडे ने बताया कि “इंदौर में जन्मे बड़ी सेलिब्रेटियों में शामिल सलमान खान से भी संपर्क किया गया है और जल्द ही सलमान खान की टीम ने उन्हें मुंबई मिलने के लिए बुलाया है। आने वाले दिनों में कई और बड़ी सेलिब्रिटी के साथ इंदौर के ही बड़े क्रिकेटर अनिका की जान बचाने को लेकर आगे आ सकते हैं। पलक मुछाल और सोनू सूद के द्वारा तो वीडियो जारी कर मदद करने की गुहार भी लगाई गई है।”