jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

पशुओं की नस्ल सुधार एवं स्वास्थ्य पोषण के लिये कार्य करे पशुपालन विभाग – कमिश्नर श्री के.जी. तिवारी

हितग्राहियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन एंट्री हो

सभी आंगनवाड़ियां नियमित खुलें

जल सुनवाई में सुनी जाएं पेयजल संबंधी समस्याएं

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष में जिले को आवंटित लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण किये जाएं। उन्होने एक बगीया माँ के नाम एवं नर्मदा परिक्रमा पथ योजना की प्रगति की भी इस दौरान जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होने विभिन्न वित्तीय वर्षों में स्वीकृत आवासों एवं पूर्ण आवासों की स्थिति की भी जानकारी ली।

मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष में लक्ष्य अनुरूप शतप्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जाए। मिशन के डीपीएम उपलब्धि अर्जित करने में पूरी तरह सक्रिय रहें। उन्होने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यों की भी समीक्षा करें।

- Install Android App -

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि जिन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को दी गई सेवाओं की ऑनलाइन एंट्री की जाना है, उनमें ऑफलाइन कार्य न किया जाए। शतप्रतिशत हितग्राहियों की ऑनलाइन ही एंट्री सुनिश्चित की जाए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिले की आंगनवाड़ियां निर्धारित दिनों में नियमित खुले, इस बात की सघन निगरानी की जाए। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनवाड़ी खुलने की रेंडम जांच भी करें।

नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं जल सुनवाई की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने कहा कि जल सुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जाए। सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत दर्ज होने वाली शिकायतें भी नॉट अटेंडेंट न रहे।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने जिले में पशुओं की नस्ल सुधार, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिये किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। साथ ही कहा कि दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान में बेहतर परिणाम मूलक कार्य किये जायें।

जिले में मिल्क रूट विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाए। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत नल जल परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई।