jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

खातेगांव कृषि उपज मंडी में नीलामी मुहूर्त सोमवार 4 नवंबर 2024, 12:00 से 1:30 बजे तक 

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक एक सप्ताह के अवकाश के बाद खातेगांव कृषि उपज मंडी में नीलामी मुहूर्त सोमवार 4 नवंबर 2024,को 12:00 से 1:30 बजे तक रहेगा इसके साथ ही मंडी के विभिन्न कार्यक्रम एवं भगवान बागेश्वर बालाजी सरकार को 56 भोग भी लगाया जाएगा।

- Install Android App -

खातेगांव कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया ने

समस्त अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी, मंडी कर्मचारियो,किसानों, हम्माल तुलावटी बंधुओ से आग्रह किया है। कि मंडी के समस्त अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियो के द्वारा क्षेत्रीय विधायक पडित आशीष शर्मा एवं भारसाधक अधिकारी/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया चंद्रावत , विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम व्यास की गरिमामई उपस्थिति मे 4 नवंबर 2024 सोमवार को 12:00 से 1:30 बजे तक समस्त व्यापारी कृषक उपज मंडी कर्मचारियो, हम्माल तुलावटी बंधुओ के लिए स्वल्प आहार तथा इस वर्ष सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियो का सम्मान व्यापारी बंधुओ द्वारा किया जावेगा।

एवं 1:15 से बागेश्वर बालाजी मंदिर मंडी प्रांगण खातेगांव में 56 भोग एवं पूजा आरती का कार्यक्रम रखा गया है। उसके पश्चात 1:30 से शुभ मुहूर्त में कृषकों की कृषि उपज का नीलाम कार्य प्रारंभ होगा जो निरंतर जारी रहेगा।