हरदा : सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि 2 से 4 मार्च तक मण्डी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन,
3 मार्च मंगलवार धुलेण्डी को ग्रहण होने के कारण धुलेण्डी 4 मार्च को मनाई जावेगी। इस हेतु 2 से 4 मार्च तक मण्डी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु नहीं लावें।

