Australia News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) से इस समय की बहुत ही बड़ी दुखद खबर सामने आई है। (Melbourne) में समुद्र में डूबने से पंजाबी मूल (Punjabi Family) के एक परिवार के चार लोगो की मौत हो गई है। मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाबी परिवार फगवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसमे 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ये हादसा फिलिप द्वीप पर घटी, जब एक परिवार की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। एक डेली संवाद न्यूज के मुताबिक मृतक महिला की पहचान रीमा सौंधी के रूप में हुई है जो अपने मायके से मिलने ऑस्ट्रेलिया गई थी। वहीं रीमा की ननद ने बताया कि उनकी भाभी अपने मायके के परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गई थीं।जहां यह हादसा हो गया।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, फिलिप द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर पानी से तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित चार लोगों को पानी से बाहर निकाला गया।
लेकिन 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक संजय सौंधी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।

