jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दिसंबर महीने में कई नए मॉडल करेगी पेश

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में जल्द ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कई नए मॉडल पेश करने वाली है। दिसंबर महीने एसयूवी सेगमेंट में कई शानदार लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ के मॉडल शामिल हैं। मारुति सुजुकी अपनी पहली पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के साथ ईवी सेगमेंट में कदम रख रही है। यह नई एसयूवी हार्टेक्ट ई-स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है और एक चार्ज में 500 किमी से अधिक रेंज देने का दावा करती है। लॉन्च के समय इसमें 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। केबिन में 12.3-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, लेवल 2 अडास, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स होंगे। ई-विटारा को चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा और इसका लॉन्च 2 दिसंबर को होगा। टाटा मोटर्स हैरियर और सफारी में पेट्रोल वेरिएंट पेश करने जा रही है। दोनों एसयूवी में नया 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 168 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क प्रदान करेगा।

- Install Android App -

यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत डीजल वर्जन की तुलना में कम होने की उम्मीद है और दोनों एसयूवी 9 दिसंबर को लॉन्च होंगी। किआ की सेकंड-जेनरेशन सेल्टोस भी अपने इंटरनेशनल प्रीमियर के करीब है। यह एसयूवी 10 दिसंबर को कोरिया में लॉन्च होगी और 2026 की शुरुआत में भारत में एंट्री करेगी। नई सेल्टोस में नया मेश-पैटर्न ग्रिल, सी-शेप डीआरएलएस, एलईडी हेडलैंप और बेहतर क्वालिटी के मटीरियल के साथ नया डैशबोर्ड मिलेगा।