jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

शासकीय प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा शुक्रवार को प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक, श्रीमति अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों,

सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंट’ के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

- Install Android App -

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,

साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प लाईन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदा के प्रभारी प्राचार्य श्री शरद मालवीय, शिक्षकगण एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।