jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हंडिया: पुलिस द्वारा पीएम श्री स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हंडिया। शनिवार 27 सितम्बर 2025 को थाना हंडिया द्वारा पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमों का पालन, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी दी गई।

 

उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई –

नशा मुक्ति – बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने पर जोर।

 साइबर सुरक्षा – सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सुरक्षित रहने की सीख।

- Install Android App -

ट्रैफिक नियम – सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों का पालन।

 महिला एवं बाल सुरक्षा – अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के उपाय।

 सामाजिक बुराइयों से मुक्ति – बाल विवाह, छेड़छाड़, हिंसा जैसी कुप्रथाओं से बचने की सलाह।

 करियर एवं नैतिक शिक्षा – शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर।

 लिंग भेद का विरोध – लड़का और लड़की में समानता, समान शिक्षा और अवसर की आवश्यकता पर बल।

कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी आर. पी. कवरेती के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक मंजू मसीह और आरक्षक मनोज बाउस्कर ने किया।

छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस जागरूकता अभियान को सफल बनाया