jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

अजब गजब – नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया

एक युवक की नवविवाहिता पत्नि मायके से अपने प्रेमी संग भाग गई। बाद मे पुलिस के सामने लोगो ने काफी खोज की आखिर वह दोनो थाने तो पुलिस ने दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों को बुलाया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। आज कल पति पत्नि के विवाद नवविवाहित जोड़ों की नई नई कहानी सामने आ रही है।  बदायूं में एक युवक की नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। कुछ दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ स्थानीय थाने पहुंची और उसी के साथ रहने जिद करने लगी। दोनो पक्षो के लोगो बुलाया और शादी और सगाई के लेन-देन वापस करने की बात पर सहमति बनने पर दुल्हा और उसका परिवार बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वापस लौट गया। ।

पूरा मामला क्या है।

मिली जानकारी के अनुसार बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में युवक सुनील की एक महीने पहले पास के गांव की युवती से शादी हुई थी।

मायके से प्रेमी संग भागी नव विवाहिता

- Install Android App -

विवाह के 8 दिन बाद दुल्हन वापस मायके अपने गांव वापिस लौट गई। वहा उसके मन मे अपने शादी पूर्व प्रेमी से बात चीत हुई और दोनो वहां से अज्ञात जगह पर भाग गए। दुल्हे और उसके परिवार को इसकी जानकारी लग गई।

 

दुल्हन प्रेमी संग थाने मे पहुंची

दुल्हन मायके से भागने के करीब 15 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ बिसौली थाने पहुंची। वह पुलिस के सामने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद दुल्हन और दुल्हे के परिवार को थाने बुलाया गया। परिजनों के सामने भी दुल्हन ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इस बीच परिजनों ने दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी। दुल्हन की जिद आगे परिवार झुक गया। दुल्हन और दुल्हे के परिजनों ने सगाई से शादी तक हुए लेन-देन को वापस करने की बात पर समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही पति ने भी दुल्हन को खुशी-खुशी छोड़ने की बात पर लिखित में रजामंदी दे दी। जिसके बाद परिजन दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर वापस चले गए।

राजा रघुवंशी जैसा हाल होने से बचा

इस सम्बंध मे युवक सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए मैने दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। अगर ऐसा न करता तो शायद कुछ दिन बाद उसका हाल भी इंदौर का राजा रघुवंशी जैसा होता मै किस्मत से बच गया। इस सम्बंध में लोग कई तरह की चर्चा कर रहे है। लोगो का कहना है कि लड़की की मर्जी के बिना शादी होगी तो आगे कोई साजिश षड्यन्त्र मे अनहोनी हो सकती है।