jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Ayushman Bharat Yojana : अब घर बैठे मोबाइल से खुद बना सकते हैं आयुष्‍मान कार्ड, जानें तरीका

Ayushman Bharat Yojana : केंद्र सरकार के द्वारा काफी सारी सरकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है। आपको बता दें 17 सितंबर से आयुष्मान योजना के तीसरे फेस की आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है। और अब आपको कहीं भी जाने की जरुरत भी नहीं है।

Ayushman Bharat Yojana

आप घर बैठे ही मोबाइल पर एक ऐप को इंस्टॉल कीजिए और आयुष्मान कार्ड के लिए घर बैठे आवेदन कर लीजिए। इसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड में लाभार्थियों को वेरिफिकेशन के लिए OTP, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस आधारित वेरिफिकेशन के ऑप्शन मिलेंगे। जानें मोबाइल ऐप की सहायता से आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा।

घर बैठे कैसे कर सकते हैं आवेदन

- Install Android App -

इसके लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्ड का मोबाइल ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों को अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेश करना होगा। इसके बाद आपके पास ओटीपी, आईरिस और फिंगरप्रिंट और फेस आधारित वेरिफिकेशन आदि तरह का प्रोसेस पूरा करना होगा। इसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटों आदि की जरुरत होती है। इसके बाद आपको सारी जानकारी को वेरिफाइ किया जाएगा। वेरिफिकेशन होने के बाद आपका नाम रजिस्टर्ड हो जाएगा।

आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे चेक करें पात्रता

आयुष्मान योजनान के लिए पात्रता चेक करने के लिए आपको 14555 पर कॉल करना होगा। इसके अलावा आप pmjay.gov.in नाम की वेबसाइट पर जाकर पात्रता को चेक कर सकते हैं। ये बेहद ही आसान है।

लोगों को मिलता है 5 लाख तका मुफ्त इलाज

आपको बता दे आयुष्मान भारत योजना को पीएम मोदी के द्वारा शुरु किया गया है इसको पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। जैसे कि दवाई की लागत, चिकित्सा आदि का खर्चा सरकार के द्वारा दिया जाता है। इसमें सरकार ने कुछ अस्पतालों को लिस्टेड किया है।