jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

बाबा पर छात्र से अश्लील हरकत करने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

शाजापुर। जिले में पांचवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने पांडूखोरा स्थित शिव मंदिर पर बाबा पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पीड़ित छात्र के अनुसार यह घटना 19 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। वह अपने चाचा और उनके पिता के साथ पांडूखोरा शिव मंदिर गया था। मंदिर परिसर में बने कमरों में वे बाबा शंकर गिरी से मिले। बातचीत के दौरान बाबा ने पहले परिजन से उनका नाम-पता पूछा और फिर छात्र से उसकी पढ़ाई के बारे में सवाल किए। इसके बाद पुजारी ने छात्र के चाचा और उनके पिता को कमरे से बाहर भेजकर बच्चे से अकेले में बात करने को कहा। आरोप है कि कमरे में अकेले होने पर बाबा ने छात्र को डराया-धमकाया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

छात्र डर गया और रोने लगा। इसी दौरान बाहर से चाचा की आवाज आने पर वह रोता हुआ कमरे से बाहर आया और परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद वे घर लौट आए, जहां छात्र ने अपने पिता और दादा को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गांव के लोगों के साथ दोबारा मंदिर पहुंचे और आरोपी बाबा से पूछताछ की। आरोपी की पहचान हरी शंकर शर्मा पिता रामलखन शर्मा निवासी ग्राम मिरघान, थाना दीमनी, जिला मुरैना के रूप में हुई है। इसी दौरान छात्र के चाचा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। पीड़ित छात्र अपने पिता दादा और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचा, जहां औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि नाबालिग छात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही हैै।