jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : लकड़ियां जब्त कर आरामशीन पर लगाया ताला

शाजापुर। जिले के सुंदरसी में वन विभाग ने अवैध लकड़ी संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई की है। सुंदरसी क्षेत्र में एक अनुज्ञप्तिशुदा आरामशीन का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस से अधिक मात्रा में संग्रहित लकड़ी जब्त की गई, जिसके बाद आरामशीन को सील कर दिया गया।

- Install Android App -

वनमंडलाधिकारी शाजापुर के निर्देश पर परिक्षेत्र शाजापुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुंदरसी स्थित मम्मू खां पिता जुम्मे खां की आरामशीन का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरामशीन परिसर में अवैध लकड़ी चिरान पंजी में दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। इस गंभीर उल्लंघन पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी को विधिवत जब्त किया। वहीं मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धारा 8 और 9 के तहत वन अपराध प्रकरण शनिवार को दर्ज किया गया है। कार्रवाई के तहत संबंधित आरामशीन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कारोबार पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।