jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

खरगोन : मार्केट में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, रहवासियों ने पुलिस से मांगी मदद

खरगोन। शहर का सीता वल्लभ मार्केट विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विगत दिनों जहां मार्केट से सटी वल्लभ नगर कॉलोनिवासियों ने मार्केट में अवैध निर्माण की शिकायत करते हुए कॉलोनी के दस्तावेजों के जांच की मांग की थी, वहीं अब यह मामला यहां संचालित हो रही गतिविधियों को लेकर भी शिकायतों में घिरने लगा है।

- Install Android App -

शनिवार को कॉलोनिवासियों ने कोतवाली पहुंचकर मार्केट में स्पा सेंटर संचालन की शिकायत करते हुए इसमें अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रहवासी अंशुल पंडित, हेमेंद्र सोलंकी, शशिकला, माया ठाकुर आदि रहवासियों ने आरोप लगाया कि यह स्पा सेंटर एवं सुट्टा बार, कॉलोनी के रास्ते पर संचालित हो रहे बिल्डिंग में चल रहा है। जहां गंदे विचारों के लोग आवाजाही करते हैए ऐसे में कॉलोनी की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। जनहित को देखते हुए इस सेंटर की जांच कराई जाकर चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। कॉलोनिवासियों ने आरोप लगाया कि मार्केट संचालक अनैतिक गतिविधियों को छिपाने के लिए कॉलोनी को जोडऩे वाले वर्षों पुराने रास्ते पर भी दीवारें खड़ी कर रास्ता बंद कर रहा है। इस रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर भी नगर पालिका में शिकायती आवेदन सौंपा गया है। पुलिस ने रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए आश्वस्त किया है कि, वह जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।