jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Big News MP: बैतूल नागपुर फोरलेन पर अवैध गांजे की खेप पकड़ाई, 150 किलो गांजा जप्त इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही

बैतूल म.प्र. : नशे के सौदागरो पर बड़ी कार्यवाही इंदौर क्राइम ब्रांच ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बैतूल नागपुर फोरलेन स्थित मिलामपुर टोल नाके पर अवैध गांजा ले जाते हुए एक कार चालक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है बताया जा रहा है की कार में करीब डेढ़ सौ किलो गांजा था l
घटना आज सुबह चार बजे के करीब की बताई जा रही है नागपुर की ओर से भोपाल जा रही एक संदिग्ध सफेद रंग की हुंडई कार क्रमांक CG 04 –1040 को इंदौर की क्राइम ब्रांच की टीम ने टोल नाके पर पकड़ा और चेकिंग की जिसमे करीब डेढ़ सौ किलो गांजा जप्त किया है l सूत्रों के अनुसार इंदौर की क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात टोल नाके पर रुकी हुई थी और जिन्हे अवैध गांजा तस्करी की सूचना थी l

- Install Android App -

सुबह चार बजे के करीब कार टोल नाके पर प्रवेश करती उसी दौरान टीम ने कार को टीम में पकड़ लिया और कार चालक को गिरफ्तार कर कार की चेकिंग की जिसमे कार की डिक्की के नीचे एक जगह बनाई हुई थी जिसके अंदर गांजा रखा हुआ था । क्राइम ब्रांच ने गांजा बरामद कर कार्यवाही शुरू की है |