jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

बड़वानी: दूषित पानी से फैला संक्रमण; 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव में दूषित पानी के कारण संक्रमण फैल गया। सोमवार को अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। दो दिनों में 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हुए हैं। जिन्हें शासकीय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का गांव में ही इलाज चल रहा है।

गंदगी के बीच से गुजर रही नल जल योजना की पाइपलाइन
यह पूरा मामला सजवानी गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन गंदगी के बीच से गुजर रही है। नालियों का गंदा पानी इसमें मिल रहा है और पानी के चैंबरों में भी गंदगी जमा है, जिससे पानी दूषित हो गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बीमार लोगों के लिए कोई शिविर नहीं लगाया गया। ग्रामीण स्वयं ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। ग्रामीण विनोद सेप्टा और धन्नीलाल सोलंकी ने बताया कि दूषित पानी को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें की गई थीं और सरपंच को भी कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगातार शिकायतों के बाद, जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग और पीएचई के अधिकारी सोमवार को गांव पहुंचे।

ग्रामीणों ने की ये मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई और वापस लौट गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पेयजल संसाधनों, पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जनपद पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम गांव पहुंची।