jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम

डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और योगदान के बारे में दी जाएगी जानकारी

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिले में जिला एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महती भूमिका के बारे में बताया जाएगा।

- Install Android App -

कार्यक्रमों के आयोजन के लिये जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 13 अप्रैल को विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जायेंगे।

इसके साथ ही 14 अप्रैल को जिले में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्तियों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल होंगे।