jhankar
ब्रेकिंग
HARDA NEWS: पुलिस की गश्त के बावजूद शहर के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों में चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सव... हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन

बीसीए अध्यक्ष ने भारत अंडर-19 टीम में शामिल होने पर सूर्यवंशी को बधाई दी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम में शामिल होने पर आज बधाई दी। आईपीएल 2025 में धूम मचाने के बाद, बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर सुर्खियों में छा गए। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ चौथे वनडे में, वैभव (14 वर्षीय) ने 52 गेंदों में शतक जड़कर युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा,‘‘हमें वैभव से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से बिहार और भारत को बेहद गौरवान्वित किया है और अब उनके पास ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है। मैं उन्हें इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।‘‘ बीसीए प्रमुख राकेश तिवारी ने भी वैभव सूर्यवंशी जैसी उभरती प्रतिभाओं को राज्य में प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए बिहार क्रिकेट संघ की प्रतिबद्धता दोहराई। राकेश तिवारी ने कहा,‘‘बिहार क्रिकेट संघ वैभव जैसी उभरती प्रतिभाओं को अवसर और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी उपलब्धि राज्य के अन्य युवा खिलाड़यिों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें विश्वास है कि वैभव क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।‘‘ भारत अंडर19 ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम के खिलाफ तीन एक दिवसीय और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेगा – ये सभी मैच 21 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ्स मैदान पर होंगे।

- Install Android App -

वार्ता

नननन

TAKE