jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

मेस्सी के आखिरी पल में किए गए करिश्मे से जीता इंटर मियामी

मियामी। लियोनेल मेस्सी ने मैच के अंतिम पलों में दिखाए गए करिश्मे की मदद से इंटर मियामी ने लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में एटलस को 2-1 से हरा दिया। मेजर लीग सॉकर द्वारा ऑल-स्टार भाग नहीं देने के कारण एक मैच के लिए निलंबित किए जाने के बाद मेस्सी और उनके साथी जोर्डी अल्बा का यह पहला मैच था। उन्होंने स्टॉपेज टाइम के आखिरी मिनट में मार्सेलो वीगन्ड्ट की विजयी गोल करने में मदद की। वीडियो समीक्षा प्रणाली के बाद ही यह गोल मान्य माना गया। मेस्सी ने इससे पहले 58वें मिनट में टेलास्को सेगोविया के गोल में भी मदद की थी। रिवाल्डो लोज़ानो ने 80वें मिनट में एटलस की तरफ से बराबरी का गोल किया। इस मैच में अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने इंटर मियामी के लिए पदार्पण किया। मेस्सी के राष्ट्रीय टीम के साथी डी पॉल ने पिछले हफ्ते क्लब के साथ आधिकारिक तौर पर करार किया था।