jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी

बैतूल: युवा पीढ़ी में सुसंस्कारों के सिंचन हेतु 14 फरवरी को मनाया जाएगा ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’

युवाओ मे आये सनातन संस्कार, माता पिता को मिले मान सम्मान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल । जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों से जोड़ने तथा माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 14 फरवरी को ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से सौजन्य भेंट की और जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति हेतु आवेदन सौंपा।

पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को रोकने की पहल

समिति के संरक्षक राजेश मदान ने इस अभियान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी पाश्चात्य कुसंस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी जड़ों से दूर हो रही है। कई मामलों में माता-पिता का अनादर और उन्हें वृद्धाश्रम भेजने जैसी दुखद स्थितियाँ सामने आ रही हैं। इन्हीं विसंगतियों को दूर करने के लिए संत श्री आसारामजी बापू द्वारा वर्ष 2007 से इस पावन अभियान की शुरुआत की गई थी, जो अब एक विश्वव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है।

- Install Android App -

भारत भारती आवासीय विद्यालय में होगा मुख्य आयोजन

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को जिले का मुख्य कार्यक्रम भारत भारती आवासीय विद्यालय में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। समिति का विश्वास है कि शिक्षण संस्थानों में ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे और समाज में संयुक्त परिवार प्रणाली को पुनः प्रोत्साहन मिलेगा।

सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से अपील

योग वेदांत सेवा समिति ने जिले की अन्य सामाजिक संस्थाओं और जागरूक युवाओं से भी आह्वान किया है कि वे 14 फरवरी को अपने-अपने स्तर पर घरों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाएं। समिति के अनुसार, संयुक्त परिवार की संरचना युवाओं को मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी आधुनिक चुनौतियों से लड़ने में संबल प्रदान करती है।