मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। नगर से लगे ग्राम बडोरा में किराये के मकान रहने वाले छात्र ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि युवक का नाम राज पिता कुंडलीक उम्र 33 वर्ष निवासी सांईखेड़ा है बडोरा के पास किराए के मकान में रह रहा था। रविवार की शाम को अकेला था माता पिता उसकी बहन के घर गए हुए थें उसने जहर का सेवन करनेे के बाद यह बात अपने पिता को फोन कर बतायी।घबराये पिता ने रिश्तेदारों को फोन किया वे सब बडोरा पहुंचे ओर युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सक युवक को मृत घोष्ज्ञित कर दिया।स्वजन ने बताया कि युवक ने एमएससी की पढ़ाई पूरी कर ली और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने किस बात को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इस बारे में किसी कोई जानकारी नही है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)