jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Betul News : सड़क पर बैठी मवेशियो के कारण बस डंपर से टकराई 15 यात्री घायल 3 मवेशी की मौत पढिए.. पूरी खबर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। बैतूल से भोपाल की ओर जा रही निजी यात्री बस सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए रेत से भरे डंपर से टकरा गई। इससे डंपर और बस के चालकों समेत 15 यात्री घायल हो गए।

बस के नीचे आने से तीन मवेशियों की भी मौत

- Install Android App -

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ को ज्यादा चोट लगी है।जानकारी के अनुसार कि लक्ष्मीनारायण कंपनी की यात्री बस बैतूल से भोपाल के लिए सुबह 6 बजे रवाना हुई। सोनाघाटी के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को गलत दिशा में मोड़ दिया जिससे सामने से आ रहे रेत के डंपर से टक्कर हो गई। बस के नीचे आने से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। टक्कर होने से बस और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस और डंपर चालक फंस गए थे जिन्हे क्रेन की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

सड़क पर बैठे मवशियो के कारण एक बड़ा हादसा हो गया हैं जिसमें बस और डंपर में टक्कर हो गई। इस बड़ी घटना में दोनो वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए है। पूरे प्रदेश में सड़को पर बैठे मवेशी परेशानी का सबब बने हुए है। गौपालको की लापरवाही अंजाम दुर्घटनाओ के रुप में मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान विगत वर्ष भी इसको लेकर लोगो हिदायत दी थी कि अपने मवेशियो को घर में सुरक्षित रखे अगर पाल रह है तो उन्हे खुला क्यू छोड़ दिया जाता हैं। बैतूल जा रही बस में बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में 3 चार मवेशियो की मौत की जानकारी भी मिल रही है जो बस के नीचे आ गए थी। अब इस दुघर्टना की जबाबदारी कौन लेगा।