jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

हंडिया : मूंग खरीदी से बिजली संकट तक सरकार को घेरा, भारतीय किसान संघ का अल्टीमेटम—3 जुलाई तक समाधान नहीं तो 4 से अनिश्चितकालीन आंदोलन!

हंडिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया ने आज मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार हंडिया को सौंपे।संघ ने समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान, बिजली व्यवस्था में सुधार,

नए विद्युत सब-स्टेशनों का निर्माण, अधूरी सड़कों का निर्माण और सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 3 जुलाई 2026 तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 4 जुलाई 2026 से जिला मुख्यालय हरदा पर अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने मांग की कि समर्थन मूल्य पर किसानों की 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर न हो।

इसके अलावा खरीफ वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल की लंबित बीमा राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए। किसानों को खाद वितरण में हो रही परेशानियों को देखते हुए ई-टोकन व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने तथा हंडिया बैराज का पानी बड़ी नहर अबगांवकला में छोड़े जाने की भी मांग की गई।

- Install Android App -

वहीं कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में हंडिया तहसील के गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, खेड़ा, अबगांव और नयापुरा में नए विद्युत सब-स्टेशनों का निर्माण शीघ्र कराने, हंडिया-करताना मार्ग का अधूरा निर्माण पूरा करने,

हंडिया-भंवरतलाल एवं हिरापुर-डुमलाय मार्ग का निर्माण कराने तथा हिरापुर, डुमलाय, चौकी, बेसवा और मांगरुल क्षेत्र में मामूली हवा चलने पर भी बाधित हो रही बिजली व्यवस्था का स्थायी समाधान करने की मांग की गई।

भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की ये समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे खेती-किसानी और ग्रामीण जीवन प्रभावित हो रहा है। संगठन ने शासन-प्रशासन से किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि यदि तय

समय सीमा तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 जुलाई से जिला मुख्यालय हरदा पर अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया के अध्यक्ष नारायण मातवा, तहसील मंत्री जितेन्द्र व्यास सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।