jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

Big News: घर की जिम्मेदारी छोड़कर पत्नी को सोशल मिडिया पर गाने रील बनाने का शोक, पति ने छीना मोबाइल, पत्नी ने लगा ली फांसी

भिलाई पत्नी को सोशल मिडिया इंस्ट्राग्राम फेसबुक पर रील बनाने का जुनून घर परिवार की जिम्मेदारी छोड़कर पूरा समय मोबाइल की डिस्प्ले पर उंगली घुमाने वाली एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। कारण सिर्फ इतना की पति ने डाटा की एक मासूम बेटी पर और घर पर ध्यान नही दे रही थी। इसी से परेशान होकर पति ने मोबाइल छुड़ा लिया फिर क्या आवेश में आकर पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। 

पूरा मामला –

भिलाई के सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

- Install Android App -

सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है।

दिन भर मोबाइल पर लगी रहती थी रचना –

भूपेंद्र ने बताया कि रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक वीडियो बनाने और पोस्ट डालने में ही लगी रहती थी। उसने कई बार मोबाइल कम इस्तेमाल करने को कहा था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। जब रचना नहीं मानी तो गुस्से में आकर भूपेंद्र ने उसका फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर रचना ने आत्मघाती कदम उठा लिया।