jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भिंड : युवक ने अपने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, हैरत में पड़ गए लोग

भिंड। भिंड में एक युवक ने अपने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उसने महिलाओं की तरह शृंगार किया, लहंगा पहना और हाथ में छलनी-करवा लेकर पूजा की थाली सजाई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि उनमें से एक युवक ने बाद में कहा कि मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था।

बाजार में लोग युवक को देखकर हैरान रह गए

शुक्रवार शाम सदर बाजार में युवक दुल्हन के लिबास में निकला तो बाजार में उपस्थित लोग उसे देखने लगे। राहगीरों ने जब मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को देखा तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। लोग समझे कोई दुल्हन जा रही है, लेकिन पास जाकर देखा तो असलियत पता चली। लहंगा पहने युवक का नाम विनोद शर्मा है, जो अपने सबसे करीबी दोस्त हरीश शर्मा की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहा है।

- Install Android App -

युवक बोला- दोस्त के लिए पत्नी बनकर पूजा करूंगा

विनोद ने कहा कि मैंने दोस्त की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। पत्नी धर्म निभाकर पूजा अर्चना करूंगा। करवा से जल अर्पित करने के बाद व्रत को तोड़ूंगा। इस घटना को कुछ लोगों ने बकवास बताया है। निंदा भी की है।

विनोद शर्मा ने कहा कि दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण का प्रतीक है। 16 श्रृंगार करना, लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए भावनात्मक पल है। यह पूरा आइडिया हरीश का ही था, ताकि इस दोस्ती को हमेशा यादगार बनाया जा सके। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर हमने सिर्फ मनोरंजन के लिए ये वीडियो बनाया था। सब लोगों को ये बताना चाह रहा था कि हम दो दोस्त लोग एक-दूसरे के लिए यह कर सकते हैं. बाकी हम हंसी-मजाक के वीडियो बनाते हैं।