केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। न्यायालय परिसर में लंबे समय से चली आ रही प्रकाश व्यवस्था की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया न्यायालय परिसर में हाईमास्ट लाइट स्थापना के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।
रात्रि के समय प्रकाश के अभाव में आमजन, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय से जुड़े लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए नपाध्यक्ष रितेश जैन द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाया जा रहा है
भूमि पूजन कार्यक्रम में एडीजे श्रीमती तब्बुसम खान, न्यायाधीश सरोज डेहरिया और न्यायाधीश अंजली अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, शेखर पुरोहित ,एम.एस. पाटनी, आनंद भार्गव, शैलेन्द्र सिन्हा, अजीत सिंह राजपूत, विवेक शर्मा, ऋषि यादव, दीपक रघुवंशी, पुष्पेन्द्र सिंह बुंदेला, कमल कौशल, शिव यादव, नितिन पाल, शुभम राजपूत पचौरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिवक्ताओं ने नपाध्यक्ष रितेश जैन की पहल को कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से परिसर में रात्रि के समय सुरक्षा बढ़ेगी और आवागमन में सुविधा होगी।

