मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जिसमें एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत थानें में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने पति पर रेलवे का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
शहर के दाता कालोनी निवासी महिला अफसाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मेरे द्वारा घर की साफ सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में चादर तकिया मिले जिस पर रेलवे का प्रिंट था। काफी मात्रा इन वस्तुओं को देखा तो शक हुआ कि पति द्वारा ये सब किय गया है। उसने बताया कि पति इरशाद आईटी कंपनी मंे इंजीनियर है वे अपने साथ चादर तकिया लाने लगे तो मुझे शक हुआ था। जब मैने इस बारे में पति से पूछा तो मुझे चुप रहने को कहा गया।मुझे सहन नही हुआ कि सरकारी चीजो को यहां पर चुराकर लाया जा रहा है। इसलिए मैने इसका विडियों बनाया और रेलवे पुलिस में भी शिकायत कीं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा। मामले का जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
अफसाना द्वारा जारी विडियों भी खूब वायरल हो रहा है| जिसमें वह रेलवे की चादरे और तकिया दिखा रही , जो उसके पति द्वारा लाए हुए है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)