jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal News : बिजली कर्मचारियों का 2 अक्टूबर को भोपाल में आंदोलन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|  मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों का सब्र अब टूटने लगा है, मांगे पूरी ना होने के साथ अब तीनों संगठन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ, यूनाइटेड फोरम, पांवर इंजीनियर एम्पलाईज एसोसिएशन (पिया) एक साथ आ गए है और 2 अक्टूबर सोमवार को भोपाल में बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

2 अक्टूबर को फिर भोपाल में आंदोलन

- Install Android App -

दरअसल, प्रदेश के 70000 बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी 8 सुत्रीय मांगों को लेकर संर्घषरत है, लेकिन अब तक न उनकी मांगे पूरी हुई है और न ही सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा महापंचायत बुलाई गई है, ऐसे में आक्रोशित बिजली कर्मचारी अब 2 अक्टूबर को फिर भोपाल में आंदोलन करने जा रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि जबतक मांगे पूरी ना होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

बिजली कर्मचारियों का कहना है कि ऊर्जा सचिव के लिखित समझौते के बाद भी अबतक मांगे पूरी नहीं हुई है, ऐसे में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन उपवास ध्यान आकर्षण करेंगे।वही 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, इससे  प्रदेश की विद्युत व्यवस्था बिगड़ सकती है ।बता दें कि बिजली कंपनियों ने 70000 बिजली कर्मी एवं 52000 पेंशनर को देने से इनकार कर दिया है, ऐसे में अब कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी में है।