jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Bhopal News : राशन दुुकान पर आदिवासी महिला से बदसलूकी, धक्का देकर जमीन पर पटका

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|खजूरी सड़क थाना इलाके में मंगलवार सुबह गांव में बनी सरकारी दुकान में राशन लेने पहुंची एक महिला के साथ दुकान के कर्मचारी ने अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर खजूरी सड़क थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम तूमड़ा में रहने वाली  आदिवासी महिला मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे तूमड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने गई थी। वहां किसी बात को लेकर दुकान के कर्मचारी ओमनाथ ने महिला के साथ बहस करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने झूमाझटकी करते हुए महिला के हाथ से झोला छुड़ाकर फेंक दिया। साथ ही धक्का भी दे दिया। इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। मदद के लिए महिला के शोर मचाने पर किसी ने घटना की सूचना डायल-100 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ओमनाथ के खिलाफ गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की करने एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।