jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal News: लोक सभा चुनाव 2024 की बजी रणभेरी, कांग्रेस ने भी जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। इस लोकसभा चुनावी समर के लिए सेनापतियों की लिस्ट जारी कर दी है। आगामी माह में लोगो को शहर के चौक  चौराहों पर राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर आमसभाएं नजर आने लगेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को भी शामिल किया गया है। जो प्रदेश में धुआंधार प्रचार कर प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे।

- Install Android App -

कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट

कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारको में मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, भंवर जितेंद्र सिंह, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी, जीतू पटवारी, उमंग सिंगा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, डॉक्टर गोविंद सिंह, संजय कपूर, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, सीपी मित्तल, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, राजेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, आरिफ मसूद, मीनाक्षी नटराजन, हिना कांवरे, बाला बच्चन, सुखदेव पांसे, रजनीश सिंह, विक्रांत भूरिया, विभा पटेल, साधना भारती, कुणाल चौधरी और आशुतोष चौकसे आदि के नाम बताए जा रहे है।