jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Bhopal News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन, राजधानी में शोक की लहर!

भोपाल : आरिफ अकील का सोमवार की सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे विधायक आतिफ अकील ने बताया कि रविवार शाम को सीने में दर्द होने पर अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

आरिफ अकील 6 बार के रहे विधायक –

1990 में आरिफ पहली बार विधायक बने थे।  भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से आरिफ 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वहीं, दो बार मध्य प्रदेश सरकार (पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार) में मंत्री के पद पर भी बने रहे। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग सौंपा गया था। हालांकि, खराब सेहत रहने की वजह से आरिफ अकील ने 2023 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से अपने बेटे आतिफ अकील को टिकट दिलवाया। वर्तमान में आतिफ भोपाल उत्तर से विधायक हैं।

- Install Android App -

काफी दिनो से चल रहा था इलाज –

72 वर्षीय आरिफ बीते दिनों हृदय रोग से परेशान चल रहे थे। इलाज के लिए वह भोपाल के अपोलो सेज अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। रविवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बता दें कि उनका अस्‍पताल में ही निधन हुआ।  
ज्ञात हो कि विगत वर्ष आरिफ अकील की हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था।

Big News: भारी बारिश से दिल्ली कोचिंग सेंटर मे भराया पानी, 3 IAS अभ्यर्थियों की मौत, कोचिंग सेंटर के बेसमेट मे भराया था पानी!