jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

BHU में बोले पीएम मोदी- काशी को भोले के भरोसे छोड़ दिया गया था, आज दिख रहा विकास

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को अपने जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट देते हुए यहां 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को शिलान्यास-लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन के एक और साल की शुरुआत में बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद के साथ कर रहा हूं। PM ने कहा कि विकास सिर्फ अब वाराणसी में ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी हो रहा है।

- Install Android App -

ANI UP

✔@ANINewsUP

Efforts are being made to clean river Ganga from Gangotri to Ganga Sagar. Till now, schemes worth Rs 21,000 crore approximately have been approved towards cleaning of river Ganga: PM Narendra Modi in Varanasi

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग वाराणसी को उसकी पहचान के साथ आधुनिक विकास से जोड़ रहे हैं। पिछले चार साल में यहां पर काफी काम हुआ है, आज ये अंतर दिख रहा है। पहले काशी को भोले के भरोसे छोड़ दिया गया था, लेकिन अब वाराणसी को विकास की नई दिशा दी जा रही है। प्रधानमंत्री बोले कि मैंने ठाना था कि काशी का चौतरफा विकास करना है। उन्होंने कहा कि आज काशी में लटके हुए तार नहीं दिखते हैं, हम वाराणसी को पूर्वी भारत काे गेटवे के तौर विकसित किया जाता है। आज LED बल्ब से काशी जगमगा रही है। काशी की हर दिशा में बदलाव किया गया। काशी में बदलाव नजर आ रहा है। आज काशी एलईडी की रोशनी से चमक रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हवाई जहाज से वाराणसी आने वाले लोगों में बढ़ोतरी हो रही है, चार साल पहले यहां पर 8 लाख लोग आते थे और लेकिन अब 21 लाख लोग हवाई जहाज से काशी में आते हैं। आज जब सोशल मीडिया पर लोग वाराणसी कैंट स्टेशन की तस्वीर पोस्ट करते हैं तो मुझे बड़ी खुशी होती है। काशी को इलाहाबाद और छपरा से जोड़ने वाले ट्रैक को डबल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब गंगा में नाव के साथ-साथ क्रूज़ भी चलाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि पर्यटकों को काशी में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है।  नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में दुनिया भर में बसे भारतीय का कुंभ काशी में लगेगा यानी पूरी दुनिया में बसे हिंदुस्तानी यहां आएंगे।